Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Punjab SIR Electoral Roll : ‘पटियाला सांसद धर्मवीर गांधी का नाम SIR सूची में मौजूद, EC ने रिपोर्टों को बताया गलत

चुनाव आयोग ने कहा- 13 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में सांसद और उनके परिवार के सभी सदस्यों के नाम दर्ज हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पटियाला के सांसद धर्मवीर गांधी। -फाइल फोटो
Advertisement

Punjab SIR Electoral Roll :  पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान कांग्रेस के पटियाला सांसद डॉ. धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम सूची से गायब होने की खबरें सामने आईं। चुनाव आयोग ने इन खबरों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि सांसद और उनके परिवार के सदस्यों के नाम 13 अगस्त, 2026 को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में मौजूद हैं।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि डॉ. धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम ड्राफ्ट मतदाता सूची में दर्ज हैं। आयोग के अनुसार, वे विधानसभा क्षेत्र संख्या 115-पटियाला के भाग संख्या 98 में मतदाता के रूप में पंजीकृत हैं। उनके नाम क्रम संख्या 44 से 48 के बीच दर्ज हैं।

Advertisement

पत्नी, बेटा, बेटी और बहू के नाम भी सूची में

आयोग ने कहा कि डॉ. धर्मवीर गांधी के साथ उनकी पत्नी जगदंबा कौशल, बेटी रोहानी प्रशार, बहू चाहत साहुजा और बेटे नबेंदु के नाम भी सूची में शामिल हैं।

Advertisement

आयोग के मुताबिक, डॉ. धर्मवीर गांधी और उनके परिवार के सदस्यों के नाम 13 अगस्त को प्रकाशित ड्राफ्ट मतदाता सूची में स्पष्ट रूप से दर्ज हैं। इस तरह उनके नाम SIR के तहत प्रकाशित सूची से गायब होने संबंधी रिपोर्ट सही नहीं हैं।

Advertisement
×