Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab School Winter Vacation: पंजाब में ठिठुरन, स्कूलों की छुट्टियां बढ़ाकर सरकार ने दी बड़ी राहत

Punjab School Winter Vacation: पंजाब में सरकारी स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां आज समाप्त हो गई थी। तय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलने थे, लेकिन अब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ाने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो।
Advertisement

Punjab School Winter Vacation: पंजाब में सरकारी स्कूलों की सर्दियों की छुट्टियां आज समाप्त हो गई थी। तय शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी से स्कूल दोबारा खुलने थे, लेकिन अब सरकार ने स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ाने की घोषणा कर दी है।

बता दें, प्रदेश में पड़ रही कड़ाके की ठंड, शीत लहर और घने कोहरे के कारण छुट्टियों को आगे बढ़ाने की मांग तेज हो गई थी। छुट्टी की सूचना को लेकर लोग बार-बार शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस का एक्स हैंडल खंगाल रहे थे। मंत्री ने दोपहर बाद एक्स पर पोस्ट कर छुट्टियों को आगे बढ़ाने का एलान किया।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Winter Vacation Extended: ठंड के कारण पंजाब में स्कूलों की छुट्टियां 7 जनवरी तक बढ़ीं, 8 से खुलेंगे स्कूल

Advertisement

कड़ाके की ठंड के बीच लोग स्कूलों में छुट्टी बढ़ाने की मांग कर रहे थे। बता दें, पंजाब के पड़ोसी राज्य हरियाणा व राजधानी चंडीगढ़ में अभी स्कूल बंद रहेंगे, जबकि पंजाब में कल से स्कूल कल से खुलने थे। अभिभावकों का कहना था कि कई दिनों से पूरे पंजाब में कोहरा इतना घना है कि दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई है।

यह भी पढ़ें: Weather Update: पंजाब-हरियाणा चंडीगढ़ सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड, दिल्ली एयरपोर्ट पर 148 उड़ानें रद्द

तापमान में अचानक गिरावट आई है और मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बारिश और ठंड बढ़ने का अलर्ट भी जारी किया है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं।

मोहाली के एक अभिभावक राजकिशोर ने कहा कि इस हाड़ कंपा देने वाली ठंड में नन्हे छात्रों के बीमार पड़ने का खतरा सबसे अधिक है। वहीं, कई शिक्षक दूर-दराज के गांवों से स्कूल आते हैं, जिन्हें घने कोहरे में यात्रा करते समय हादसों का डर बना रहता है। इन परिस्थितियों को देखते हुए सर्दियों की छुट्टियां 10 जनवरी तक बढ़ाई जानी चाहिए।

Advertisement
×