Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Politics: लालजीत भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विपक्ष का प्रदर्शन, चंडीगढ़ में CM आवास की ओर मार्च

Punjab Politics:

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रदर्शन करते विपक्षी नेता। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Punjab Politics: पंजाब में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। रविवार को चंडीगढ़ स्थित विधायक हॉस्टल के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, जहां से विपक्षी दलों के नेताओं ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के आवास की ओर मार्च शुरू किया।

इस विरोध प्रदर्शन में भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के कार्यकर्ता एकजुट नजर आए। भाजपा नेता सुनील जाखड़, अनिल सरीन और इकबाल सिंह लालपुरा मौके पर मौजूद रहे। वहीं कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, सांसद गुरजीत सिंह औजला और ओ.पी. सोनी भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

Advertisement

दूसरी ओर, पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन, अमृतसर के जिला मैनेजर गगनदीप सिंह रंधावा की मौत के मामले में परिवार ने सख्त रुख अपनाया है। मृतक की पत्नी उपिंदर कौर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब तक लालजीत भुल्लर और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक वे पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Punjab News: रंधावा आत्महत्या मामले में पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर समेत 3 के खिलाफ केस दर्ज

उन्होंने आरोप लगाया कि उनके पति पर अत्यधिक दबाव बनाया गया, उनके साथ मारपीट और अपमान किया गया, जिसके कारण उन्होंने यह कदम उठाया। उन्होंने कहा, “हमें पहले न्याय चाहिए, उसके बाद ही पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार किया जाएगा।”

उपिंदर कौर ने यह भी आरोप लगाया कि यदि पंजाब सरकार गंभीर होती तो एफआईआर दर्ज करने में देरी नहीं होती। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई और तत्काल पुलिस सुरक्षा की मांग की।

Advertisement
×