Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: रमन लखेसर के गाने से ‘बादलों का गढ़ लंबी’ शब्द हटाने पर गरमाई सियासत

यूथ अकाली दल के अध्यक्ष ने मान सरकार पर आरोप, कहा- पंजाबी लोगों के दिलों में बस चुके हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
गाने में शब्द काटने पर विरोध दर्ज करते शिरोमणि यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर। निस
Advertisement

Punjab News: करीब नौ वर्षों से सत्ता से बाहर चल रहे बादल परिवार का राजनीतिक गढ़ 'लंबी' एक गीत के लोकप्रिय बोलों के कारण प्रादेशिक राजनीति का केंद्र बन गया है। अपने कुछ खास बोलों की वजह से पंजाब और हरियाणा के युवाओं की पहली पसंद बने हुए गीत ‘माई वर्ल्ड-2’ में से उसकी रूह कहे जाने वाले बोल ‘बादलों का गढ़ लंबी थाना बलिये’ को यूट्यूब से काट दिया गया है, जबकि बाकी पूरा गाना ज्यों का त्यों चल रहा है। इस काट-छांट ने पंजाब के राजनीतिक हलकों में बड़ा विवाद छेड़ दिया है।

शिरोमणि यूथ अकाली दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने इस संबंध में एक वीडियो जारी कर भगवंत मान सरकार पर तीखे आरोप लगाए हैं। झिंजर ने कहा कि मान सरकार को इन बोलों से इतनी तकलीफ हुई कि सरकारी दबाव डालकर यूट्यूब से इन्हें हटवा दिया गया। झिंजर ने कहा कि सरकार भले ही यूट्यूब से यह लाइन कटवाने में सफल हो गई हो, लेकिन ये शब्द पंजाबी लोगों के दिलों में बस चुके हैं, वहां से कैसे हटवाएंगे, अब गाड़ियों और मोबाइल फोन में यह गाना पहले से भी ज्यादा गूंजेगा।

Advertisement

यह आरोप तब और गहरे हो जाते हैं जब इसी गाने में मौजूद हरियाणा के प्रमुख राजनीतिक घराने ‘चौटाला’ परिवार से संबंधित बोल ‘चौटालियां के नाल रही गुड लाणेदारी’ बाकायदा बरकरार हैं। उल्लेखनीय है कि यह गाना लंबी हलके के गांव घुमियारा के निवासी गायक रमन लखेसर द्वारा गाया गया है। यह गाना अब तक यूट्यूब पर करीब 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है और सोशल मीडिया रील्स व शादी-ब्याह के कार्यक्रमों में पूरी तरह छाया हुआ है।

Advertisement

यूट्यूब पर कुछ इश्यू है, अन्य हर प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध: म्यूजिक मैनेजर

दूसरी ओर गाना रिलीज करने वाली कंपनी ‘व्हाइट हिल म्यूजिक’ के म्यूजिक मैनेजर दीपक ठाकुर ने आधिकारिक नंबर पर संपर्क करने पर कहा कि यूट्यूब की तरफ से कुछ इश्यू है, वैसे कोई समस्या नहीं है। बाकी रील्स पर गाना मौजूद है आप चेक कर सकते हैं, अन्य हर प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध है, ऐसी कोई दिक्कत वाली बात नहीं है।

Advertisement
×