Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंजाब विकास के नये रास्ते पर : भगवंत मान

इन्वेस्टर्स समिट में निवेशकों ने 12000 करोड़ के निवेश का किया वादा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब के सीएम भगवंत मान। -ट्रिन्यू
Advertisement
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब आर्थिक विकास के नये रास्ते पर है और प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट इसे नयी ऊंचाइयों पर लेकर जाएगी। वह रविवार कोतीन दिवसीय 'प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट' के समापन समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वे समिट की सफलता से संतुष्ट हैं, लेकिन राज्य में और ज्यादा निवेश लाने के लिए एक नया लक्ष्य तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमने इस समिट को आयोजित करने के लिए एक साल तक काम किया। हमने हमेशा राज्य और उसके लोगों के हितों को सबसे पहले रखा है। अगर पंजाब आगे बढ़ता है तो देश भी आगे बढ़ता है। उन्होंने कहा कि वे अक्तूबर के आखिर में निवेशकों को फिर बुलाएंगे, जिससे यह समझ सकें कि क्या इंडस्ट्री को राज्य से और मदद की जरूरत है।

समिट में निवेशकों ने अगले तीन से चार वर्षों में राज्य में 12250 करोड़ रुपये का निवेश करने का वादा किया। स्टील से लेकर टेक्सटाइल्स तक और कंप्रेस्ड बायोगैस व बायो-खाद से लेकर ऑर्थोपेडिक उपकरणों तक विभिन्न क्षेत्रों के निर्माताओं ने राज्य में औद्योगीकरण का नया युग लाने के लिए अपने समर्थन का वादा किया।

Advertisement

नाहर इंडस्ट्रीज ने प्रदेश में 1500 करोड़ रुपये के निवेश की घोषणा की। समिट की मेजबानी करने वाले प्लक्षा विश्वविद्यालय ने राज्य में 5000 करोड़ रुपये का निवेश करने का संकल्प लिया। बायोगैस और बायोफ्यूल निर्माता 'वरबियो इंडिया' ने 4000 करोड़ रुपये के निवेश की योजना की घोषणा की; जबकि 'टाइनोर ऑर्थोटिक्स' अपने कारोबार का विस्तार करने के लिए 1000 करोड़ रुपये का निवेश करेगा।

Advertisement

इसके अलावा, एक्रेलिक और वस्टेड यार्न निर्माता 'गंगा एक्रोवूल्स' ने अपने परिचालन का विस्तार करने के लिए 750 करोड़ रुपये के निवेश की योजना की घोषणा की। कंपनी के अध्यक्ष अमित थापर ने कहा कि हमने शुरू में 250 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई थी, लेकिन मजबूत औद्योगिक माहौल और उद्योग-अनुकूल नीति से उत्साहित होकर, हमने अपने निवेश को तीन गुना कर दिया है।

Advertisement
×