Punjab News: अमृतसर में पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े छह व्यक्ति हथियारों सहित गिरफ्तार
Punjab News: पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े और सीमा पार से हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया...
Punjab News: पंजाब पुलिस ने कथित तौर पर पाकिस्तान के तस्करों से जुड़े और सीमा पार से हथियारों एवं मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर पुलिस ने आरोपियों के पास से छह अत्याधुनिक पिस्तौल, 60 कारतूस और 3.51 किलोग्राम हेरोइन भी बरामद की है।
पुलिस महानिदेशक ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपियों के पाकिस्तान के तस्करों से संबंध थे और वे भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हथियारों एवं नशीले पदार्थों की आपूर्ति में मदद कर रहे थे।
𝐈𝐧 𝐚 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡, 𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐬𝐬𝐢𝐨𝐧𝐞𝐫𝐚𝐭𝐞 𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐛𝐮𝐬𝐭𝐬 𝐚 𝐜𝐫𝐨𝐬𝐬-𝐛𝐨𝐫𝐝𝐞𝐫 𝐚𝐫𝐦𝐬 𝐚𝐧𝐝 𝐝𝐫𝐮𝐠 𝐬𝐦𝐮𝐠𝐠𝐥𝐢𝐧𝐠 𝐦𝐨𝐝𝐮𝐥𝐞𝐬, 𝐚𝐫𝐫𝐞𝐬𝐭𝐢𝐧𝐠 𝟔 𝐚𝐜𝐜𝐮𝐬𝐞𝐝 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐞𝐜𝐨𝐯𝐞𝐫𝐢𝐧𝐠 𝟔… pic.twitter.com/csCPwv4mWQ
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) March 15, 2026
उन्होंने बताया कि आरोपी सीमा पार के एक तस्कर के अधीन काम कर रहे थे जो बड़े संगठित तस्करी नेटवर्क का संकेत देता है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है ताकि इस नेटवर्क के संबंध में अधिक जानकारी जुटाई जा सके और इसे ध्वस्त किया जा सके।

