Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: अवैध हथियार तस्करी के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके कहने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत डीजीपी के एक्स अकाउंट से
Advertisement

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े अवैध हथियार तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो सीमा पार बैठे तस्करों के संपर्क में थे और उनके कहने पर काम कर रहे थे।

पुलिस के अनुसार, अमृतसर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। इस दौरान आरोपियों के पास से 6 आधुनिक पिस्तौल बरामद की गईं। इनमें 2 ग्लॉक पिस्तौल और चार .30 बोर पिस्तौल शामिल हैं। इसके अलावा 2 जिंदा कारतूस भी मिले हैं।

Advertisement

पुलिस अधिकारियों के अनुसार पकड़े गए आरोपी इन हथियारों को आगे अपराधियों तक पहुंचाने की तैयारी में थे। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये हथियार पंजाब और आसपास के इलाकों में आपराधिक गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किए जाने थे।

Advertisement

इस मामले में अमृतसर के थाना इस्लामाबाद में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल है और हथियार कहां-कहां सप्लाई किए जाने थे। पुलिस ने कहा है कि अवैध हथियारों और अपराध के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Advertisement
×