Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: लुधियाना में घर के अंदर चल रही फैक्ट्री में लगी आग, एक की झुलसने से मौत

Punjab News: पंजाब के लुधियाना स्थित दाल बाजार में वीरवार सुबह एक घर के अंदर चल रही छोटी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। दमकल विभाग को सुबह लगभग 10 बजे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

Punjab News: पंजाब के लुधियाना स्थित दाल बाजार में वीरवार सुबह एक घर के अंदर चल रही छोटी फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। हादसे में एक व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। दमकल विभाग को सुबह लगभग 10 बजे सूचना मिली कि दाल बाजार स्थित तंग गली में आग लगी है। यहां अवैध रूप से फैक्टरी चल रही थी। रिहायशी इलाका व संकरी गली होने से आग ने विकराल रूप ले लिया और अफरा-तफरी मच गई।

दाल बाजार लुधियाना का घनी आबादी वाला क्षेत्र है। यहां घरों के अंदर छोटे स्तर पर इकाइयां चलना आम है, जिससे यहां आग लगने का खतरा बना रहता है। दमकल वाहनों को यहां पहुंचने में मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आज घटनास्थल आग बुझाने के लिए दमकल विभाग 12 लंबी पाइपें जोड़नी पड़ी और आग पर काबू पाया। मौके से शव बरामद कर लिया गया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×