Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Punjab Drug Video Controversy : ‘नशे में धुत’ युवक का वीडियो फर्जी निकला, पुलिस बोली- सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के लिए किया था नाटक

पंजाब में नशे पर सियासी घमासान : भाजपा नेता रवनीत बिट्टू ने वीडियो साझा कर भगवंत मान सरकार पर साधा था निशाना, पुलिस ने युवक को ट्रेस कर पकड़ा; मेडिकल जांच की रिपोर्ट का इंतजार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा एक्स पर पोस्ट किए गए वीडियो के दृश्य।
Advertisement

Punjab Drug Video Controversy : पंजाब में नशे की स्थिति को लेकर एक बार फिर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने लुधियाना के दुगरी इलाके का बताकर एक युवक का कथित तौर पर नशे की हालत में होने का वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। पंजाब पुलिस ने दावा किया है कि वीडियो फर्जी है और युवक ने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर नशे में होने का नाटक किया था।

बिट्टू ने करीब 48 घंटे पहले इंस्टाग्राम समेत अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यह वीडियो साझा किया था। इसमें सिख युवक को कथित तौर पर नशे की हालत में दिखाया गया था। वीडियो के साथ बिट्टू ने ‘Bhagwant Mann Ujarta Punjab’, ‘Rangla Punjab Exposed’ और ‘Save Punjab Youth’ जैसे संदेश लिखे थे। पोस्ट पर बड़ी संख्या में लोगों ने प्रतिक्रिया दी।

Advertisement

पुलिस ने युवक को मॉडल टाउन से पकड़ा, मेडिकल जांच कराई जा रही

Advertisement

पुलिस के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद युवक की पहचान कर उसे मॉडल टाउन इलाके से पकड़ा गया। एसीपी एसएस चीमा ने ‘द ट्रिब्यून’ को बताया कि युवक की उम्र करीब 30 वर्ष है। वह पहले नशे का आदी था, लेकिन काफी समय पहले ‘चिट्टा’ लेना छोड़ चुका है।

एसीपी के मुताबिक, युवक ने पुलिस को बताया कि उसने सोशल मीडिया पर लोकप्रियता हासिल करने और व्यूज बढ़ाने के लिए अपने दोस्त के साथ मिलकर वीडियो बनाया था। पुलिस का कहना है कि वीडियो बनाते समय युवक ने कोई नशा नहीं किया था।

हालांकि, पुलिस ने अभी इस दावे को अंतिम रूप से प्रमाणित नहीं किया है। युवक की मेडिकल जांच कराई जा रही है। एसीपी चीमा ने कहा कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई कानून के अनुसार की जाएगी।

बिट्टू से संपर्क नहीं हो सका

वीडियो की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे साझा करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अप्रमाणित वीडियो पंजाब में नशे की स्थिति की भ्रामक तस्वीर पेश कर सकते हैं। खासकर 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले यह मामला राजनीतिक बहस का विषय बन गया है।

बिट्टू से उनका पक्ष जानने के लिए बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे बात नहीं हो सकी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

यह पहली बार नहीं है जब बिट्टू द्वारा साझा किए गए नशे से जुड़े किसी वीडियो की प्रामाणिकता पर सवाल उठा है। इससे पहले लुधियाना के एक युवक का इसी तरह का वीडियो साझा किया गया था। पुलिस ने बाद में दावा किया था कि वीडियो पुराना है और उसमें दिख रहा व्यक्ति पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

एक अन्य मामले में सांसद एवं गायक हरभजन सिंह मान ने भी पंजाब में बिगड़ती नशे की स्थिति का कथित वीडियो साझा किया था। बाद में रिपोर्ट के अनुसार वह वीडियो राजस्थान में रिकॉर्ड किया गया था।

Advertisement
×