Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Punjab Congress Crisis: राणा गुरजीत के चंडीगढ़ आवास पर जुटे नेता, चन्नी, बाजवा, रंधावा, सोनी, परगट सिंह सहित अन्य नेताओं के साथ बघेल की बैठक

Punjab Congress Crisis: राणा गुरजीत के चंडीगढ़ आवास पर जुटे कांग्रेस नेता, प्रताप बाजवा और सुखजिंदर रंधावा भी रहे मौजूद; प्रदेश अध्यक्ष को लेकर जारी है अंदरूनी खींचतान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 4 में राणा गुरजीत के घर पर भूपेश बघेल के साथ बैठक के लिए प्रताप सिंह बाजवा, ओपी सोनी, परगट सिंह और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। ट्रिब्यून फ़ोटो: विक्की
Advertisement

Punjab Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी कलह के बीच शनिवार को पार्टी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी गुट के नेताओं के बीच अहम बैठक हो रही है। बैठक कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह के चंडीगढ़ स्थित आवास पर आयोजित की गई, जिसमें चरणजीत सिंह चन्नी, सुखजिंदर रंधावा, ओपी सोनी, परगट सिंह समेत 70 नेता पहुंचे हैं।

पिछले कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी के बीच इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है। बैठक में पहुंचने से पहले कांग्रेस सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि वह पहले सभी नेताओं से बातचीत करेंगे। उन्होंने कहा, "हम मीटिंग के लिए अंदर जा रहे हैं। हम सबसे पहले वहां सभी से बात करेंगे। मैं पहले से कुछ भी नहीं बता सकता। हमारा रुख क्या है, यह आप पहले से ही जानते हैं।" चन्नी ने बैठक के एजेंडे को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

Advertisement

राजा वड़िंग के दोबारा अध्यक्ष बनने पर नाराजगी

पंजाब कांग्रेस में पिछले कुछ समय से संगठनात्मक फैसलों को लेकर असंतोष सामने आ रहा है। चन्नी गुट कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को दोबारा प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के फैसले पर पुनर्विचार की मांग कर रहा है।

Advertisement

इसी मुद्दे को लेकर चन्नी समर्थक नेताओं ने पार्टी हाईकमान के सामने अपनी आपत्तियां रखी हैं। उनका कहना है कि संगठन को मजबूत करने के लिए नेतृत्व में बदलाव और सभी गुटों को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

बघेल लगातार कर रहे नेताओं से मुलाकात

पंजाब कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल पिछले पांच दिनों से चंडीगढ़ में पार्टी नेताओं के साथ बैठकें कर रहे हैं। वह अलग-अलग नेताओं से मिलकर संगठन और मौजूदा हालात पर चर्चा कर रहे हैं।

शुक्रवार को भी बघेल ने विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल की उपनेता अरुणा चौधरी से मुलाकात की थी। हालांकि, चन्नी गुट के नेता अब तक इन बैठकों से दूरी बनाए हुए थे। शनिवार की बैठक को इसी नाराजगी को दूर करने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है। अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस में चल रही गुटबाजी को लेकर कोई सहमति बनती है या नहीं।

Advertisement
×