Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

अस्पताल से छुट्टी के बाद मोगा रैली में शामिल होंगे CM भगवंत मान, ‘War Against Drugs’ पर AAP का शक्ति प्रदर्शन

Bhagwant Mann: सुबह बना हुआ था रैली में शामिल होने को लेकर संशय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Bhagwant Mann:  पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) आज मोगा में पार्टी की मेगा रैली में शामिल होंगे। कल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके चलते रैली में उनकी उपस्थिति को लेकर संशय बना हुआ था। सुबह पार्टी सूत्रों ने जानकारी दी थी कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) रैली की कमान संभालेंगे।

हालांकि, आज अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद मुख्यमंत्री मान ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि मोगा में आयोजित मेगा रैली में वह स्वयं जनता से मुलाकात करेंगे।

Advertisement

आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सभी विधायक और हलका इंचार्ज रैली के लिए लोगों को जुटाने में सक्रिय हैं। हाल ही में गठित ‘विलेज डिफेंस कमेटी’ के सदस्यों को भी बड़े पैमाने पर लामबंद किया गया है।

Advertisement

मोगा के गांव किली चाहला में आयोजित इस रैली में 50,000 से अधिक लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। इस मंच से पार्टी राज्य में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘War Against Drugs’ अभियान के तहत की गई निर्णायक कार्रवाई को प्रमुखता से पेश करेगी।

रैली के बाद सभी पार्टी विधायकों और हलका इंचार्जों की बैठक भी आयोजित की जाएगी। पंजाब मामलों के प्रभारी मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) के इस बैठक को संबोधित करने की संभावना है।

Advertisement
×