Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Civic Polls : होशियारपुर और शाम चौरासी में मतदान टला, जानिए चुनाव आयोग ने क्यों लिया यह फैसला

मतदाता सूची के संशोधन और वार्डों के आरक्षण संबंधी मुद्दों के कारण राज्य चुनाव आयोग ने स्थगित किए चुनाव; चार से पांच महीने बाद मतदान होने की संभावना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ के सेक्टर-3 स्थित पंजाब भवन में सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए पंजाब के चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी। (छाया: विक्की)
Advertisement

Punjab Civic Polls : पंजाब में 104 स्थानीय निकायों के लिए आगामी 26 मई को मतदान और 29 मई को मतगणना होगी, लेकिन होशियारपुर और शाम चौरासी के मतदाताओं को अभी इंतजार करना होगा। राज्य चुनाव आयोग ने तकनीकी और प्रशासनिक कारणों के चलते इन दोनों स्थानों पर चुनाव फिलहाल स्थगित कर दिए हैं।

होशियारपुर में मतदाता सूची का पेंच

पंजाब के चुनाव आयुक्त राज कमल चौधरी ने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए बताया कि मतदाता सूची के संशोधन से जुड़े मुद्दों के कारण होशियारपुर में चुनाव तत्काल प्रभाव से नहीं करवाए जा सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतदाता सूची के संशोधन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वहां चार से पांच महीने के भीतर चुनाव कराए जाने की संभावना है।

Advertisement

शाम चौरासी में वार्ड आरक्षण की अड़चन

होशियारपुर के साथ-साथ शाम चौरासी स्थानीय निकाय के चुनाव भी रोक दिए गए हैं। चुनाव आयोग के अनुसार, शाम चौरासी में वार्डों के आरक्षण संबंधी तकनीकी मुद्दों के चलते यह फैसला लिया गया है। इन तकनीकी खामियों को दूर करने के बाद ही यहां चुनाव प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी।

Advertisement

कार्यकाल पूरा होने पर भंग किए गए थे निगम

गौरतलब है कि पंजाब सरकार ने बठिंडा, मोगा, पठानकोट, होशियारपुर, बटाला, मोहाली, अबोहर, बरनाला और कपूरथला नगर निगमों का 5 साल का कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें भंग कर दिया था। नगर निगमों का कामकाज सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने चुनाव होने तक वहां प्रशासकों की नियुक्ति की हुई है। अब राज्य के बाकी निकायों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होने जा रही है, जबकि होशियारपुर और शाम चौरासी को अभी कुछ और महीनों का इंतजार करना पड़ेगा।

एक नजर: बाकी 104 निकायों का चुनाव कार्यक्रम

होशियारपुर और शाम चौरासी को छोड़कर, पंजाब के बाकी 104 स्थानीय निकायों (8 नगर निगमों सहित) के लिए चुनाव आयोग ने निम्नलिखित कार्यक्रम तय किया है:

  • नामांकन की शुरुआत: 13 मई

  • नामांकन की अंतिम तिथि: 16 मई

  • नामांकन पत्रों की जांच: 18 मई

  • नाम वापसी की अंतिम तिथि: 19 मई

  • मतदान की तिथि: 26 मई

  • मतगणना (नतीजे): 29 मई

Advertisement
×