Punjab: मानसा के सरदूलगढ़ में व्यापारी व उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या
Punjab Crime: मानसा जिले के सरदूलगढ़ में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक व्यापारी और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। व्यापारी जसवीर सिंह अपने फार्म हाउस पर मौजूद थे। उनके...
Punjab Crime: मानसा जिले के सरदूलगढ़ में शुक्रवार सुबह बदमाशों ने एक व्यापारी और उसके कर्मचारी की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।
व्यापारी जसवीर सिंह अपने फार्म हाउस पर मौजूद थे। उनके साथ उनका कर्मचारी बलदेव सिंह भी था। इसी दौरान हथियारबंद बदमाश वहां पहुंचे और दोनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद जसवीर सिंह का शव कुर्सी पर मिला, जबकि बलदेव सिंह का शव जमीन पर पड़ा मिला। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही मीना (एसएसपी) मानसा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है और फोरेंसिक टीमों को भी सबूत इकट्ठा करने के लिए बुलाया गया है।
पुलिस ने इलाके की नाकाबंदी कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश या लूटपाट की आशंका जताई जा रही है।

