Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Budget Session: सीएम मान बोले- 20 मार्च को आएगा टाटा का बड़ा प्रोजेक्ट, 4 हजार नौकरियां मिलेंगी

Punjab Budget Session: प्रोजेक्ट की लागत करीब 3200 करोड़ रुपये होगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बजट सत्र के दौरान सीएम भगवंत मान। ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा में बजट सत्र सोमवार को फिर शुरू हुआ, जहां आम आदमी पार्टी और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। इससे पहले रविवार को वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा (Harpal Singh Cheema) ने करीब 2.6 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था।

सत्र के दौरान कैबिनेट मंत्री प्रो. बलजिंदर कौर ने राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश किया। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा (Pratap Singh Bajwa) ने बजट के कई प्रावधानों पर असहमति जताई। उन्होंने महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने की योजना में देरी पर भी सवाल उठाए।

Advertisement

इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने पिछले चार वर्षों में जनता की सेवा के लिए लगातार काम किया है। उन्होंने कहा कि पहले घोषणापत्र सिर्फ घोषणाओं तक सीमित रहते थे, लेकिन उनकी सरकार ने किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में काम किया है।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि राज्य में किसानों को अब दिन के समय खेतों के लिए बिजली उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे उन्हें सर्द रातों में खेतों में काम करने की परेशानी से राहत मिली है। सीएम मान ने बताया कि 20 मार्च को टाटा ग्रुप (Tata Group) का दूसरा सबसे बड़ा प्रोजेक्ट पंजाब में शुरू होगा, जिसकी लागत करीब 3200 करोड़ रुपये होगी। इस परियोजना से राज्य में कम से कम 4 हजार युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है।

उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की स्वास्थ्य योजना आम आदमी क्लीनिक (Aam Aadmi Clinics) लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। अब तक इन क्लीनिकों में 5 करोड़ से अधिक मरीजों की विजिट दर्ज की जा चुकी है। सीएम मान ने कहा कि पंजाब अब विकास के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में इसके परिणाम और अधिक दिखाई देंगे।

Advertisement
×