Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab Board 12th Result Declared: मानसा और लुधियाना की बेटियों ने मारी बाजी, तीनों टॉपर्स को 100 प्रतिशत अंक

Punjab Board 12th Result Declared: PSEB के 12वीं के नतीजों में लड़कियों का दबदबा कायम; खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के कारण टॉपर्स को मिले अतिरिक्त अंक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab Board 12th Result Declared:  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। खास बात यह रही कि राज्य में पहले तीन स्थान हासिल करने वाली सभी छात्राओं ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इन छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें खेल कोटे के अतिरिक्त अंक भी मिले।

Advertisement

पहला स्थान हासिल करने वाली सुपनीत कौर मानसा जिले के गांव उभा की रहने वाली हैं। वह शूटिंग खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं।

Advertisement

दूसरे स्थान पर रहीं सुहानी चौहान बेसबॉल खिलाड़ी हैं और पंजाब स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली देवांसी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं।

रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल से इसको स्कैन करें।
रिजल्ट देखने के लिए मोबाइल से इसको स्कैन करें।

मानसा और लुधियाना में खुशी का माहौल

नतीजों के बाद मानसा के गांव उभा में सुपनीत कौर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, लुधियाना के दो स्कूलों की छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।

स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिणामों ने एक बार फिर साबित किया कि पंजाब की बेटियां शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisement
×