Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: भगवंत मान सरकार की 'मेरी रसोई' योजना, 40 लाख परिवारों को मिलेगी खाद्य सामग्री

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'मेरी रसोई' योजना शुरु करने की सोमवार को घोषणा की, जिसके तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी। मान ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'मेरी रसोई' योजना शुरु करने की सोमवार को घोषणा की, जिसके तहत राज्य सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत 40 लाख परिवारों को आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराएगी।

मान ने यहां मंत्रिमंडल की बैठक की अध्यक्षता करने के बाद संवाददाताओं से कहा कि इस पहल का उद्देश्य गरीब परिवारों के बच्चों का पर्याप्त पोषण सुनिश्चित करना है।

Advertisement

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार पहले से ही इन लाभार्थियों को रियायती दरों पर गेहूं उपलब्ध करा रही है और वह राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रखने के लिए प्रतिबद्ध है। नयी योजना के तहत, सरकार दो किलोग्राम दाल, दो किग्रा चीनी, एक किग्रा आयोडीन युक्त नमक, 200 ग्राम हल्दी और एक लीटर सरसों का तेल देगी।

Advertisement

मान ने कहा कि यह पाया गया है कि गरीब परिवारों के कई बच्चों को पर्याप्त पोषण नहीं मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खाद्य सामग्री का वितरण तिमाही आधार पर किया जाएगा और वितरण का पहला चरण अप्रैल में शुरू होगा।

उन्होंने बताया कि यह योजना मार्कफेड और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा संचालित की जाएगी तथा मानकों को बनाए रखने के लिए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की समय-समय पर जांच की जाएगी।

Advertisement
×