Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: 112 हेल्पलाइन का ASI नशा खरीदते कैमरे में कैद, वीडियो वायरल होने पर सस्पेंड

Punjab Police Viral Video: फाजिल्का पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच; विधायक संदीप जाखड़ बोले- पुलिस ही शामिल होगी तो नशामुक्त पंजाब कैसे बनेगा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
वीडियोग्रैब
Advertisement

Punjab Police Viral Video: पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के बीच फाजिल्का जिले में एक पुलिसकर्मी का कथित तौर पर नशीला पदार्थ खरीदते वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस विभाग ने 112 हेल्पलाइन में तैनात एएसआई बलविंदर सिंह को सस्पेंड कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में 112 पंजाब पुलिस की गाड़ी सीडफार्म रोड पर खड़ी दिखाई दे रही है। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक वहां पहुंचते हैं और गाड़ी में बैठे पुलिसकर्मी को एक संदिग्ध वस्तु देते नजर आते हैं। वीडियो सामने आने के बाद आरोप लगे कि पुलिस कर्मचारी खुद नशे के कारोबार में शामिल है।

Advertisement

मामले पर जानकारी देते हुए एसपी अशवंत सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो करीब चार-पांच दिन पुराना है। जांच में पता चला कि अबोहर सिटी-1 क्षेत्र में 112 हेल्पलाइन वाहन पर तैनात एएसआई बलविंदर सिंह ने अपने परिचित जशन नामक युवक को फोन कर बुलाया था और उससे 500 रुपये में कोई नशीली वस्तु खरीदी थी।

Advertisement

एसपी ने बताया कि पुलिस ने जांच के बाद एएसआई को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। आरोपी युवक जशन की पहचान कर ली गई है, जबकि उसके साथ मौजूद दूसरे युवक की तलाश जारी है।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा तस्करी के खिलाफ सख्त अभियान चला रही है और इस धंधे में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वह पुलिस विभाग का कर्मचारी ही क्यों न हो।

वहीं अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री और डीजीपी को सोशल मीडिया पर टैग करते हुए सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस ही इस कारोबार में शामिल होगी तो पंजाब को नशामुक्त कैसे बनाया जा सकेगा।

जाखड़ ने कहा कि सीडफार्म रोड पर खुलेआम नशा कारोबार की शिकायतें लगातार मिलती रही हैं और उन्हें उम्मीद है कि सरकार इस दिशा में जल्द बड़ी कार्रवाई करेगी।

Advertisement
×