Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: बेटे को विदेश भेजने निकला हिमाचल का परिवार होशियारपुर में कोहरे में हादसे का शिकार, 4 की मौत

पनबस और कार की टक्कर में हुई टक्कर, बेटे को अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहा परिवार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। ट्रिब्यून
Advertisement

Punjab Road Accident: दसूहा–होशियारपुर मार्ग पर शनिवार सुबह करीब 6 बजे अड्डा दोसड़का के पास घने कोहरे के कारण कार और पनबस के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही कस्बा हरियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल किया गया और मृतकों के शवों को सिविल अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश के कस्बा दौलतपुर के नजदीक गांव चलेट निवासी सुखविंदर सिंह अपने बेटे अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने कार (नंबर HP-72-6869) से जा रहे थे। कार में अमृत कुमार के अलावा परिवार के अन्य सदस्य और एक दोस्त भी सवार थे।

जब कार सुबह करीब 6 बजे अड्डा दोसड़का के पास दसूहा–होशियारपुर मार्ग पर चढ़ रही थी, तभी घने कोहरे के कारण दसूहा से होशियारपुर जा रही पठानकोट डिपो की पनबस (नंबर PB-06-BB-5365) से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

हादसे में सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महिंदर कुमार और अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह, सभी निवासी गांव चलेट (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश) की मौत हो गई, जबकि अमृत कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना हरियाणा के एसएचओ किरण सिंह पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, जिसके चलते सड़क पर चढ़ते समय कार सवारों को बस नजर नहीं आई।

Advertisement
×