Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Punjab: होशियारपुर के गांव भाम में लूटपाट के बाद 90 वर्षीय महिला की हत्या, शव संदूक में छिपाया

Punjab Crime: पंजाब के होशियारपुर स्थित छब्बेवाल क्षेत्र के भाम गांव में एक लुटेरे ने 90 वर्षीय महिला जोगिंदर कौर की हत्या कर दी और उसके शव को लोहे की संदूक में छिपा दिया। पुलिस ने बताया कि बुधवार देर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Punjab Crime: पंजाब के होशियारपुर स्थित छब्बेवाल क्षेत्र के भाम गांव में एक लुटेरे ने 90 वर्षीय महिला जोगिंदर कौर की हत्या कर दी और उसके शव को लोहे की संदूक में छिपा दिया।

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम उसका शव संदूक में मिला और उसके सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 103 (हत्या के लिए सजा) और 331(3) (अपराध करने के इरादे से घर में घुसपैठ या सेंधमारी) के तहत डेनियल नाम के व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

Advertisement

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर चोरी के इरादे से घर में घुसा था और लूटपाट के दौरान उसने बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी फरार है और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

Advertisement

Advertisement
×