Punjab: अमृतसर में 42 किलो से अधिक हेरोइन व 4 हैंड ग्रेनेड बरामद, पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए हुई तस्करी
Punjab Drug Trafficking: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशीले पदार्थ और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारत भेजे...
Punjab Drug Trafficking: पंजाब पुलिस ने अमृतसर में बड़ी कार्रवाई करते हुए हेरोइन के साथ हथियार और विस्फोटक बरामद किए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि नशीले पदार्थ और हथियार पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से भारत भेजे गए थे। इस बरामदगी के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ड्रोन के जरिए काले पैकेटों में पैक कर 𝟒𝟐.𝟗𝟖𝟑 किलोग्राम हेरोइन भेजी गई थी। इसके अलावा चार हैंड ग्रेनेड, एक पिस्तौल और कई जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए हैं। यह खेप अमृतसर के गांव ओठियां के पास गिराई गई थी।
𝐈𝐧 𝐚 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐛𝐫𝐞𝐚𝐤𝐭𝐡𝐫𝐨𝐮𝐠𝐡, 𝐀𝐦𝐫𝐢𝐭𝐬𝐚𝐫 𝐑𝐮𝐫𝐚𝐥 𝐏𝐨𝐥𝐢𝐜𝐞 𝐛𝐮𝐬𝐭𝐬 𝐚 𝐦𝐚𝐣𝐨𝐫 𝐧𝐚𝐫𝐜𝐨-𝐚𝐫𝐦𝐬 𝐜𝐨𝐧𝐬𝐢𝐠𝐧𝐦𝐞𝐧𝐭 𝐰𝐢𝐭𝐡 𝐭𝐡𝐞 𝐡𝐞𝐥𝐩 𝐨𝐟 𝐭𝐡𝐞 𝐕𝐢𝐥𝐥𝐚𝐠𝐞 𝐃𝐞𝐟𝐞𝐧𝐜𝐞 𝐂𝐨𝐦𝐦𝐢𝐭𝐭𝐞𝐞 (𝐕𝐃𝐂) 𝐚𝐧𝐝 𝐫𝐞𝐜𝐨𝐯𝐞𝐫𝐬… pic.twitter.com/9VF2LmBEBH
— DGP Punjab Police (@DGPPunjabPolice) January 29, 2026
देर रात कुछ युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर इन पैकेटों को ले जा रहे थे। इसी दौरान गांव में चल रहे सड़क निर्माण कार्य के कारण वहां मौजूद लोगों और कर्मचारियों ने उन्हें आगे जाने से रोक दिया। संदिग्ध स्थिति पैदा होने पर युवक घबरा गए और मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
स्थानीय लोगों को शक होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मोटरसाइकिल के साथ आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान बड़ी मात्रा में हेरोइन, हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

