Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Pune Traffic : मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जाम में 8 घंटे फंसे रहे बिजनेसमैन सुधीर मेहता, हेलीकॉप्टर से पहुंचे पुणे

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर आठ घंटे तक फंसे रहने के बाद उद्योगपति ने हेलीकॉप्टर का सहारा लिया

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक गैस टैंकर के पलट जाने से लगे भारी जाम में पुणे के उद्योगपति सुधीर मेहता भी फंस गए थे। हालांकि आठ घंटे फंसे रहने के बाद वह हेलीकॉप्टर की मदद से पुणे पहुंचे। मंगलवार शाम को टैंकर दुर्घटना के बाद यात्री एक्सप्रेसवे पर 30 घंटे से अधिक समय तक फंसे रहे क्योंकि पलटे हुए वाहन से अत्यधिक ज्वलनशील गैस के रिसाव के कारण सुरक्षा कारणों से यातायात को रोक दिया गया था।

Advertisement

पिनैकल इंडस्ट्रीज एंड ईकेए मोबिलिटी के चेयरमैन सुधीर मेहता ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि आठ घंटे तक फंसे रहने के बाद वह बुधवार को हेलीकॉप्टर से पुणे वापस लौटे। उन्होंने एक्सप्रेसवे पर लगे भारी ट्रैफिक जाम की कुछ हवाई तस्वीरें भी पोस्ट कीं।

Advertisement

लंबे समय तक जारी यातायात व्यवधान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे जैसे हाई-स्पीड कॉरिडोर पर बेहतर आपातकालीन तैयारियों की आवश्यकता को उजागर करती हैं। मेहता ने बुधवार को अपने पोस्ट में कहा, ''लाखों लोग पिछले 18 घंटों से 'एक गैस टैंकर' के कारण मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर फंसे हुए हैं। ऐसी आपात स्थितियों के लिए एक्सप्रेसवे पर विभिन्न स्थानों पर योजनाबद्ध निकास बिंदु होने चाहिए जिन्हें वाहनों को वापस लौटने की अनुमति देने के लिए खोला जा सके।''

उन्होंने सुझाव दिया कि हेलीपैड बनाने में 10 लाख रुपये से कम लागत आती है और इसके लिए एक एकड़ से भी कम जमीन की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन निकासी के लिए एक्सप्रेसवे के पास विभिन्न स्थानों पर इन्हें अनिवार्य बनाया जाना चाहिए। अधिकारियों ने बताया कि पहाड़ी खंडाला घाट खंड में टैंकर पलटने के 33 घंटे बाद बुधवार देर रात को मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे के मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया।

Advertisement
×