Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Pune Murder Case: ‘मर्डर रिहर्सल’ वाली जगह पर ले जाई गई आरोपी सिया गोयल, सबूत बरामद

लोहगढ़ किले से धक्का देकर हत्या मामले में पुलिस जांच तेज; आरोपी के घर से मिले कपड़े, क्राइम सीन रीक्रिएशन में नए खुलासे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
केतन अग्रवाल; सिया गोयल; और चेतन चौधरी
Advertisement

Pune Murder Case: पुणे के चर्चित रियल्टर हत्याकांड में पुलिस जांच लगातार तेज होती जा रही है। पुलिस गुरुवार सुबह आरोपी सिया गोयल को उस स्थान पर लेकर गई, जहां उसने और सह-आरोपी चेतन चौधरी ने कथित तौर पर अपने मंगेतर केतन अग्रवाल को लोहगढ़ किले की चट्टान से धक्का देने की ‘मर्डर रिहर्सल’ की थी।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह स्थान पुणे के लुल्लानगर इलाके में एक क्लब के पास स्थित खुला मैदान है, जहां दोनों ने वारदात से पहले घटना की योजना का अभ्यास किया था। पूछताछ के दौरान सिया गोयल ने उस स्थान की पहचान भी की।

Advertisement

घर से मिले अहम सबूत

इसी बीच पुलिस ने मार्केट यार्ड इलाके में सिया गोयल के घर पर तलाशी के दौरान 18 जून को पहने गए कपड़े भी बरामद किए, जिस दिन लोहगड़ किले पर कथित हत्या हुई थी।

Advertisement

क्या है मामला

20 वर्षीय सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी 22 वर्षीय चेतन चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने 25 वर्षीय रियल एस्टेट कंपनी के निदेशक केतन अग्रवाल को 18 जून को पुणे जिले के लोहगड़ किले की चट्टान से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। केतन और सिया की नवंबर में शादी तय थी।

पुलिस के मुताबिक, केतन उनके रिश्ते में बाधा बन रहा था, जिसके चलते दोनों ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची।

क्राइम सीन रिक्रिएशन और जांच

पुणे ग्रामीण पुलिस पहले ही चेतन चौधरी के साथ क्राइम सीन रीक्रिएशन कर चुकी है। रविवार को सिया गोयल के साथ भी घटनास्थल का पुनर्निर्माण किया गया, जिसमें पुलिस ने एक डमी को चट्टान से गिराकर घटनाक्रम को समझने की कोशिश की।

पुलिस के अनुसार, मृतक के पिता विशाल अग्रवाल की शिकायत में कहा गया है कि केतन को सिया और चेतन के बढ़ते रिश्ते को लेकर पहले से शक था।

इसके अलावा पुलिस ने यह भी बताया कि सिया ने पहले उनके प्रस्तावित हनीमून ट्रिप (बाली, इंडोनेशिया) को भी बाधित किया था।

दोनों आरोपी फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं और 3 जुलाई तक रिमांड पर हैं। मामले की जांच जारी है।

Advertisement
×