Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Pune Death Case: हत्या के आरोप में मंगेतर और उसके दोस्त के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू

Pune Death Case: महाराष्ट्र के पुणे में पर्वतारोही केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में मंगलवार को सनसनीखेज मोड़ आ गया। पुलिस ने कहा कि केतन को उनकी मंगेतर और उसके एक पुरुष मित्र ने कथित तौर पर खाई...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Pune Death Case: महाराष्ट्र के पुणे में पर्वतारोही केतन विशाल अग्रवाल की मौत के मामले में मंगलवार को सनसनीखेज मोड़ आ गया।

पुलिस ने कहा कि केतन को उनकी मंगेतर और उसके एक पुरुष मित्र ने कथित तौर पर खाई में धक्का देकर मार डाला और बाद में इसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि केतन की मंगेतर और उसके पुरुष मित्र को हिरासत में ले लिया गया है। अब हत्या के पहलू से मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

पिछले सप्ताह पुलिस ने बताया था कि पुणे शहर के निकट गहुंजे निवासी 26 वर्षीय केतन अग्रवाल 18 जून सुबह लोहागढ़ किले पर तस्वीरें खींच रहे थे तभी तेज हवाओं के बीच उनका संतुलन बिगड़ गया और वह करीब 400 फुट गहरी खाई में गिर गए।

यह घटना उस समय हुई थी, जब केतन अपनी मंगेतर और दो करीबी दोस्तों के साथ जन्मदिन मनाने के लिए किले पर गए थे। शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने दुर्घटनावश मृत्यु का मामला दर्ज किया था।

आगे की जांच में पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे यह आशंका मजबूत हुई कि केतन की मंगेतर और उसके पुरुष मित्र ने कथित तौर पर उन्हें खाई में धक्का दिया था और बाद में इसे हादसा बताने की कोशिश की।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "हमने मंगेतर और उसके पुरुष मित्र को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच अब हत्या के पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है।" हालांकि, अधिकारी ने इस संबंध में अधिक जानकारी देने से इनकार कर दिया।

पुलिस के अनुसार, केतन की शादी इसी वर्ष नवंबर में होने वाली थी। यह भी पता चला है कि दोनों परिवारों ने विवाह समारोह के लिए राजस्थान के उदयपुर स्थित एक महल पहले ही बुक कर लिया था।

लोहागढ़ किला मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास से जुड़ा एक महत्वपूर्ण दुर्ग है। यह महाराष्ट्र के उन 12 किलों में शामिल है, जिन्हें यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में स्थान प्राप्त है।

Advertisement
×