Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

President Visit: दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आंध्र प्रदेश दौरा आज

President Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, मुर्मू दीक्षांत समारोह के लिए अपराह्न करीब एक बजे पहुंचेंगी और शाम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, फाइल फोटो
Advertisement

President Visit: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू मंगलवार को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में केंद्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय के पहले दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति के यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, मुर्मू दीक्षांत समारोह के लिए अपराह्न करीब एक बजे पहुंचेंगी और शाम चार बजे तक वहीं रहेंगी। इसके बाद राष्ट्रपति बेंगलुरु के लिए रवाना होंगी और कर्नाटक लोक भवन में रात्रि विश्राम करेंगी।

Advertisement

मुर्मू बुधवार, एक जुलाई को बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे से हेलीकॉप्टर से अनंतपुर जाएंगी जहां वह केंद्रीय विश्वविद्यालय आंध्र प्रदेश के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

Advertisement

अनंतपुर में दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने के बाद राष्ट्रपति पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच बेंगलुरु के एचएएल हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगी जहां से वह नयी दिल्ली पहुंचेंगी।

Advertisement
×