Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डाक विभाग : 24 व 48 घंटे में डिलिवरी सेवाएं शुरू

डाक विभाग ने 24 और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं मंगलवार को शुरू कीं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इनकी शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के 11 महीनों...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नयी सेवाओं की घोषणा करते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया। -प्रेट्र
Advertisement

डाक विभाग ने 24 और 48 घंटे में डिलिवरी की गारंटी वाली तीन प्रीमियम सेवाएं मंगलवार को शुरू कीं। केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इनकी शुरुआत की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि वित्त वर्ष 2025-26 के 11 महीनों में ‘इंडिया पोस्ट’ ने 20 प्रतिशत की उत्साहजनक राजस्व वृद्धि दर्ज की है। प्रारंभिक चरण में ये सेवाएं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु और हैदराबाद में शुरू की गई हैं। मार्च, 2027 तक इसे देशभर में शुरू करने का लक्ष्य है। नयी सेवाओं में ‘ओटीपी’ आधारित सत्यापन के साथ डिलिवरी, शुरू से अंत तक ‘ट्रैकिंग’ सुविधा और वास्तविक समय में ‘एसएमएस अलर्ट’ शामिल होंगे। थोक खेप के लिए मुफ्त पिकअप और निर्धारित समय में डिलिवरी न होने पर धनवापसी की गारंटी भी दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
×