Political Tension : कोलकाता एयरपोर्ट पर भिड़े TMC-BJP समर्थक, अभिषेक बनर्जी के आने से पहले मचा बवाल
स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा
Political Tension : कोलकाता एयरपोर्ट शुक्रवार को उस समय सियासी अखाड़े में बदल गया, जब तृणमूल कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच टकराव हो गया। अभिषेक बनर्जी के आगमन से पहले एयरपोर्ट के अराइवल गेट पर दोनों दलों के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।
देखते ही देखते बहस धक्का-मुक्की और मारपीट में बदल गई, जिससे वहां मौजूद यात्रियों और अन्य लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस और सुरक्षा कर्मियों को तुरंत हस्तक्षेप करना पड़ा। इस घटना ने एक बार फिर पश्चिम बंगाल की सियासत में बढ़ते राजनीतिक तनाव और कार्यकर्ताओं के बीच टकराव को सुर्खियों में ला दिया है।
टीएमसी समर्थकों ने आरोप लगाया कि बीजेपी समर्थक वहां इसलिए जमा हुए थे ताकि अभिषेक बनर्जी के आने पर उन पर अंडे फेंके जा सकें। इस बात को लेकर दोनों पार्टी के समर्थक आमने-सामने आ गए। एयरपोर्ट पर अचानक बढ़ी इस अफरा-तफरी को देखकर पुलिस हरकत में आई और दोनों गुटों को अलग किया।

