Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Police Encounter: शाहजहांपुर मुठभेड़ में दो भाई घायल, पुलिस कांस्टेबल भी हुआ घायल

Police Encounter: लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल दो जुड़वां भाई शाहजहांपुर जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गया। पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Police Encounter: लूटपाट और झपटमारी की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल दो जुड़वां भाई शाहजहांपुर जिले में एक पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गए, जबकि एक कांस्टेबल भी गोली लगने से जख्मी हो गया।

पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर सिंधौली और पुवायां थाना क्षेत्र में तीन महिलाओं ने शिकायत की है कि उनके कुंडल और आभूषण छीन लिए गए हैं।

Advertisement

घटनाओं के बाद, एक पुलिस टीम का गठन किया गया और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान की गई। एसपी ने कहा कि उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की गई।

Advertisement

उन्होंने बताया कि बुधवार रात रिंग रोड पर जांच अभियान के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल पर दो लोगों को देखा, जिन्होंने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की। इस दौरान जब उनकी मोटरसाइकिल गिर गई, तो आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर गोली चला दी, जिससे कांस्टेबल सुनील (27) घायल हो गए।

दीक्षित ने कहा कि पुलिसकर्मियों ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसके दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। आरोपियों की पहचान पीलीभीत के जुड़वां भाई राम और श्याम (25) के रूप में हुई।

पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ 24 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दावा किया कि दोनों भाइयों ने शाहजहांपुर में लूटपाट के कई मामलों में अपनी संलिप्तता कबूल कर ली है और उनके पास से कुछ आभूषण बरामद किए गए हैं। घायल सिपाही और दोनों आरोपियों को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Advertisement
×