Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Police Encounter: अयोध्या मुठभेड़ में बड़ा एक्शन, पुलिस ने इनामी बदमाश को किया ढेर

Police Encounter: अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल के साथ हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में गोरखपुर...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement

Police Encounter: अयोध्या में उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल के साथ हुई मुठभेड़ में इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार रविवार देर रात हुई इस मुठभेड़ में गोरखपुर के विधनापार निवासी भानु प्रताप सिंह (38) घायल हो गया और उसे उपचार के लिए अयोध्या मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

Advertisement

उसने बताया कि सिंह के खिलाफ 40 मुकदमे दर्ज हैं। एसटीएफ के अपर पुलिस महानिदेशक अमिताभ यश ने बताया कि भानु प्रताप पर आजमगढ़ पुलिस ने एक लाख रुपये, आंबेडकर नगर पुलिस ने 50 हजार और गोरखपुर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

Advertisement

पुलिस की ओर से जारी बयान में कहा गया कि रविवार देर रात एसटीएफ की प्रयागराज इकाई को भानु प्रताप सिंह के बारे में सूचना मिली थी और जब उसे रोकने की कोशिश की तो बदमाश ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसमें कहा गया कि पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश गोली लगने से घायल हो गया।

पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई। बयान में कहा गया कि भानु प्रताप सिंह के खिलाफ हत्या, लूट और रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं में 40 मुकदमे दर्ज हैं।

Advertisement
×