Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Police Custody Order: हिंदुत्व इन्फ्लुएंसर भारद्वाज पुलिस हिरासत में, अदालत ने एक दिन का रिमांड दिया

Police Custody Order: राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने हिंदुत्व 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। भारद्वाज को जुलाई में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
स्वतंत्र भारद्वाज। वीडियो ग्रैब
Advertisement

Police Custody Order: राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने हिंदुत्व 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को शनिवार को एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

भारद्वाज को जुलाई में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के प्रदर्शन के दौरान एक नाबालिग कार्यकर्ता के पिता पर हुए कथित हमले के सिलसिले में शुक्रवार को हिरासत में लिया गया था। इससे कुछ घंटे पहले ही कॉजपा ने कथित हमले को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए संसद मार्ग थाने के बाहर प्रदर्शन किया था।

Advertisement

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को भारद्वाज के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम और आपराधिक धमकी से जुड़ी धाराएं जोड़ी थीं। भारद्वाज के खिलाफ यौन अपराधों से बाल संरक्षण (पॉक्सो) कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

भारद्वाज के एक साक्षात्कार की वीडियो क्लिप प्रसारित हुई है, जिसमें दावा किया गया था कि 20 जुलाई के विरोध प्रदर्शन के दौरान उन्होंने नाबालिग कार्यकर्ता के पिता का ''सिर फोड़ दिया था''। वीडियो में भारद्वाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है, "...क्या आपको पता है कि इस अपराध में कौन सी धारा लगती है? धारा 307 । उसे 60 टांके लगे थे।''

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले कहा था कि पीड़ित को लगी चोटें ''सामान्य'' प्रकृति की थीं। हालांकि, बाद में एक पॉडकास्ट में भारद्वाज ने दावा किया कि उन्होंने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया था।

Advertisement
×