Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

महम में पुलिस-बदमाश मुठभेड़: कांग्रेस MLA बलराम दांगी कार्यालय फायरिंग का आरोपी अमन गोली लगने से घायल

Meham Encounter: रोहतक CIA और आरोपी के बीच महम में हुई क्रॉस फायरिंग; पैर में गोली लगने के बाद पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फाइल फोटो
Advertisement

Meham Encounter: हरियाणा के महम में रविवार को रोहतक CIA और एक बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल हो गया। पुलिस और बदमाश के बीच हुई क्रॉस फायरिंग के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

पुलिस के अनुसार घायल बदमाश की पहचान लाखन माजरा निवासी अमन के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमन महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर हुई फायरिंग की घटना में शामिल था।

Advertisement

विधायक कार्यालय पर हुई थी फायरिंग

गौरतलब है कि शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात महम स्थित विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दहशत फैलाने की कोशिश की थी। बाइक पर सवार दो नकाबपोश युवक कार्यालय के बाहर पहुंचे और चार राउंड फायरिंग कर मौके से फरार हो गए थे।

Advertisement

यह पूरी वारदात कार्यालय के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय मिली, जब कार्यालय के कर्मचारी और कार्यकर्ता वहां पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मौके से मिले थे चार खाली कारतूस

सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से चार खाली कारतूस बरामद किए थे। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए गए थे।

CIA की कार्रवाई में आरोपी काबू

जांच के दौरान रोहतक CIA को आरोपी अमन के संबंध में अहम सुराग मिले। पुलिस टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, जिसके दौरान महम क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में हुई क्रॉस फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी।

घायल आरोपी को तत्काल उपचार के लिए पीजीआईएमएस रोहतक भेजा गया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है और फायरिंग की वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Advertisement
×