Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM Shahbaz US Visit : जयराम रमेश का पीएम मोदी पर तंज, कहा- पहलगाम पर चुप लेकिन विश्वगुरू ज्ञान देने में व्यस्त

पाकिस्तान ने पहलगाम हमले की कोई कीमत नहीं चुकाई, \"स्वयंभू विश्वगुरू\" ज्ञान देने में व्यस्त: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PM Shahbaz US Visit : कांग्रेस ने पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अमेरिका दौरे का हवाला देते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर यह कटाक्ष किया कि इस्लामाबाद ने पहलगाम आतंकी हमले की कोई कीमत नहीं चुकाई।

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा कि लेकिन "स्वयंभू विश्वगुरू" ज्ञान देने में व्यस्त है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया कि अमेरिका और पाकिस्तान के बीच रोमांस बिना किसी रुकावट के जारी है। इसका प्रदर्शन कल फिर एक बार वाशिंगटन डीसी में देखने को मिला।

Advertisement

22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले की साजिश रचने के बावजूद पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर अब तक कोई भी कीमत नहीं चुकाई है। यह मोदी सरकार की कूटनीति का निराशाजनक पहलू है, जिसे कितनी भी बयानबाजी या छवि-सुधार की कोशिशों से मिटाया नहीं जा सकता।

Advertisement

उन्होंने कहा कि इस बीच, स्वयंभू "विश्वगुरु" अपने संक्षिप्त शब्दों के जरिए दुनिया को ज्ञान देने में व्यस्त हैं और एकजुटता दिखाने के लिए विभिन्न सीईओ से उनका हाथ पकड़ने को कह रहे हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि यही मोदी शासन का "मोदी" यानी "मैक्सिमम (अधिकतम), ऑप्टिक्स (दिखावा), डैमेजिंग (नुकसानदेह), इंडिया" है।

Advertisement
×