PM मोदी का पंजाब दौरा, डेरा सचखंड बल्लां में कार्यक्रम में पहुंचे, हलवारा एयरपोर्ट के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया
PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां पहुंच गए हैं। यह उनका सितंबर पिछले वर्ष के बाद पंजाब का पहला दौरा है। वे यहां गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर आयोजित...
PM Modi Punjab Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर जिले के डेरा सचखंड बल्लां पहुंच गए हैं। यह उनका सितंबर पिछले वर्ष के बाद पंजाब का पहला दौरा है। वे यहां गुरु रविदास जी की 649वीं जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने आए हैं। उन्होंने आदमपुर हवाई अड्डे का नाम बदलकर श्री गुरु रविदास जी हवाई अड्डा करने की नाम पट्टिका का व हलवारा हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया।
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखने से संबंधित पट्टिका का अनावरण किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हलवारा एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन भी किया।
वहीं, प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल पर 26 जिलों से लगभग 8,000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। यह 5 जनवरी 2022 के बाद से प्रधानमंत्री मोदी का पंजाब का तीसरा दौरा है।
उल्लेखनीय है कि जनवरी 2022 में उनका दौरा एक बड़े सुरक्षा चूक के कारण बीच में ही रोकना पड़ा था। इसके बाद वे मई 2025 में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद आदमपुर एयर बेस पहुंचे थे और सितंबर 2025 में गुरदासपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने आए थे।

