पीएम मोदी का हरियाणा दौरा तय, नायब सैनी ने किया आमंत्रित
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें हरियाणा आने का आमंत्रण दिया। सैनी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सोनीपत के खरखौदा आईएमटी में मारुति सुजुकी का उत्पादन प्लांट...
हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर उन्हें हरियाणा आने का आमंत्रण दिया। सैनी ने प्रधानमंत्री को बताया कि सोनीपत के खरखौदा आईएमटी में मारुति सुजुकी का उत्पादन प्लांट दूसरे चरण के उद्घाटन के लिए तैयार है। यह उद्घाटन प्रधानमंत्री के हाथों कराना सरकार की प्राथमिकता है। सूत्रों के अनुसार, पीएम मोदी 20 से 25 अप्रैल के बीच हरियाणा का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे के दौरान सोनीपत के प्लांट के अलावा, अंबाला में 1857 के क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में बने शहीदी स्मारक का उद्घाटन भी प्रधानमंत्री कर सकते हैं। सैनी ने दिल्ली में पीएम को बताया कि इस दौरे के दौरान सरकार प्रदेश में नए उद्योग, बुनियादी ढांचे और विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कराना चाहती है। -ट्रिन्यू

