Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM Modi Viral Reel : जनता परेशान है और PM इटली में टॉफी बांट रहे हैं... मेलोनी को ‘मेलोडी’ देने पर राहुल का तीखा कटाक्ष

आर्थिक तूफान सर पर है और प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं: राहुल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PM Modi Viral Reel : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा इटली की उनकी समकक्ष जॉर्जिया मेलोनी को 'मेलोडी' टॉफी भेंट किए जाने को लेकर कटाक्ष किया और कहा कि 'आर्थिक तूफान' सर पर है और प्रधानमंत्री टॉफी बांट रहे हैं।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया, ''आर्थिक तूफान सर पर है और हमारे प्रधानमंत्री इटली में टॉफी बांट रहे हैं। किसान, युवा, महिलाएं, मजदूर और छोटे व्यापारी सब रो रहे हैं, प्रधानमंत्री हंसकर रील बना रहे हैं और भाजपा वाले ताली बजा रहे हैं। यह नेतृत्व नहीं, नौटंकी है।''

Advertisement

गौरतलब है कि मेलोनी ने टॉफी भेंट करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। इस हल्के-फुल्के पल ने सोशल मीडिया पर दोनों नेताओं से जुड़े चर्चित मेलोडी शब्द को फिर से चर्चा में ला दिया। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह कहती सुनाई दे रही हैं, ''प्रधानमंत्री मोदी मेरे लिए एक बहुत ही अच्छी टॉफी लेकर आए हैं- मेलोडी।''

Advertisement

Advertisement
×