Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

PM Modi Tribute: एस. जानकी के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया गहरा दुख, परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की

PM Modi Tribute: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज पार्श्वगायिका एस. जानकी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती से हर प्रकार के गीत गाकर हर भावना को स्वर दिया। जानकी का शनिवार को...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
दिग्गज पार्श्व गायिका एस. जानकी। फ़ोटो: X
Advertisement

PM Modi Tribute: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिग्गज पार्श्वगायिका एस. जानकी के निधन पर रविवार को शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने बेमिसाल खूबसूरती से हर प्रकार के गीत गाकर हर भावना को स्वर दिया।

जानकी का शनिवार को मैसूरु के एक निजी अस्पताल में उम्र संबंधी बीमारियों के कारण निधन हो गया। वह 88 वर्ष की थीं। मोदी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''प्रख्यात पार्श्वगायिका एस. जानकी अम्मा का निधन संगीत और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।''

Advertisement

प्रधानमंत्री ने कहा कि विभिन्न भाषाओं में गाए गए जानकी के गीत कई पीढ़ियों के बीच लोकप्रिय रहे और उन्होंने अद्वितीय खूबसूरती से हर तरह के गीत गाकर हर भावना को स्वर दिया। उन्होंने कहा, ''उनकी मधुर आवाज आने वाले वर्षों में भी श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करती रहेगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, असंख्य प्रशंसकों और पूरे संगीत जगत के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। ओम शांति।''

Advertisement

अपनी बहुमुखी गायकी के लिए जानी जाने वाली जानकी ने कई भाषाओं में 48,000 से अधिक गीत रिकॉर्ड किए। इनमें मुख्य रूप से कन्नड़, तमिल, तेलुगु और मलयालम भाषा के गीत शामिल हैं। उन्होंने करीब छह दशक के अपने करियर में हिंदी, ओडिया, उर्दू, पंजाबी और बांग्ला समेत लगभग 20 भारतीय भाषाओं में फिल्मों, एल्बम, टेलीविजन और रेडियो कार्यक्रमों के लिए गीत गाए।

Advertisement
×