PM मोदी बोले- सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही केंद्र सरकार
मोदी ने कहा कि हम मिशन मोड में काम कर रहे हैं
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। मोदी ने नवी मुंबई के खारघर में गुरु तेग बहादुर की शहादत की 350वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित 'हिंद-दी-चादर' स्मृति कार्यक्रम को डिजिटल माध्यम से संबोधित किया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सिख समुदाय के सम्मान और न्याय के लिए पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि यह प्रतिबद्धता सरकार द्वारा 1984 के (सिख विरोधी) दंगों की जांच के लिए एक विशेष जांच समिति (एसआईटी) का गठन किए जाने से दिखाई देती है।
मोदी ने कहा कि हम मिशन मोड में काम कर रहे हैं। हमारी सरकार अफगानिस्तान से 'सरूप' (श्री गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां) सुरक्षित वापस लेकर आई। सरकार ने जम्मू-कश्मीर में सिख परिवारों के लिए पुनर्वास पैकेज लागू किए हैं।

