Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM Modi Road Show : काशी में मोदी-मोदी... रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, बाबा विश्वनाथ के दरबार में पीएम ने टेका माथा

प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में 14 किमी लंबा रोड शो किया, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PM Modi Road Show : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन बुधवार सुबह वाराणसी में रोड शो किया, जिसे देखने के लिए सड़क पर भारी भीड़ उमड़ी। रोड शो बनारस लोकोमोटिव वर्क्स (बीएलडब्लू) से शुरू हुआ और लहरतारा, कचहरी, आंबेडकर चौराहा, चौकाघाट, तेलियाबाग, लहुराबीर और मैदागिन से होते हुए काशी विश्वनाथ धाम पर समाप्त हुआ। मंदिर में प्रधानमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और अनुष्ठान किए।

Advertisement

प्रार्थना पूरी करने के बाद स्थानीय प्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया और उन्हें त्रिशूल, डमरू और पारंपरिक स्टोल भेंट किया। प्रधानमंत्री ने इसे स्वीकार करते हुए उपस्थित लोगों का अभिवादन किया। जैसे ही वह मंदिर परिसर से बाहर निकले, भक्तों ने ''हर हर महादेव'' के जयकारे लगाए और मोदी ने हाथ हिलाकर और हाथ जोड़कर उनका अभिवादन दिया। प्रधानमंत्री ने पूजा अर्चना के बाद 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा, ''हर हर महादेव ! काशी में बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन और पूजन का सौभाग्य मिला। यहां भगवान भोलेनाथ से समस्त देशवासियों के लिए सुख-समृद्धि और आरोग्यपूर्ण जीवन की कामना की। मां अन्नपूर्णा एवं मां गंगा के दर्शन से असीम शांति मिली। उनकी कृपा से हर किसी में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। काशी की जनता को पुनः नमन।''

Advertisement

मोदी ने मंदिर के अंदर की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया पोस्ट में साझा कीं। प्रधानमंत्री ने काशी विश्वनाथ कॉरिडोर पर मौजूद बच्चों से भी संक्षिप्त बातचीत की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मीडिया प्रभारी अरविंद मिश्रा ने बताया कि वाराणसी के लोग प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए उत्सुक नजर आए और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और स्थानीय निवासी पूरे मार्ग में कतारों में खड़े रहे। प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए भक्तों और समर्थकों को ''हर हर महादेव'' और ''जय श्री राम'' के जयकारे लगाते देखा गया।

मिश्रा ने बताया कि पूरे मार्ग में स्वागत के लिए कई स्थान निर्धारित किए गए थे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर तथा ढोल व शंख बजाकर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। करीब 14 किलोमीटर लंबे इस रोड शो को पार्टी नेता शहर में अब तक के सबसे बड़े रोड शो में से एक बता रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि पूरे रास्ते सड़कों के दोनों ओर भारी भीड़ देखी गई। अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के दौरे के बाद प्रधानमंत्री हरदोई जिले में बुधवार को उत्तर प्रदेश में गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करने वाले हैं।

Advertisement
×