PM Modi on Screen Time : स्क्रीन टाइम लत बन रहा, बच्चों को असल खेलों से जोड़ें : मोदी
प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से संवाद में रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने और बच्चों के बचपन को बनाए रखने पर दिया जोर
PM Modi on Screen Time : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि बच्चों के लिए स्क्रीन टाइम अब एक प्रकार की लत बनता जा रहा है। उन्होंने शिक्षकों से बच्चों को वीडियो गेम के बजाय मैदान में खेले जाने वाले वास्तविक खेलों से जोड़ने का आह्वान किया।
#TeachersDay is about appreciating the strong contribution of teachers to our society. It is also a day to pay homage to Dr. S. Radhakrishnan.
Here is what happened when the National Teachers' Awards winners were invited to 7, LKM yesterday…. pic.twitter.com/LtXTvHiQoQ
— Narendra Modi (@narendramodi) September 5, 2026
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में से एक से बातचीत के दौरान मोदी ने कहा कि यदि बच्चा खेलों में गहरी रुचि लेने लगे तो वह धीरे-धीरे स्क्रीन की लत से बाहर निकल सकता है। उन्होंने कहा कि खेलों से उनका आशय वीडियो गेम से नहीं, बल्कि मैदान पर खेले जाने वाले असल खेलों से है।
बच्चों को रचनात्मक कामों में लगाएं![]()
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों को जितना अधिक रचनात्मक कामों में लगाया जाएगा, उतना ही बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों को बढ़ावा देने की जरूरत है, जिनसे बच्चे रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ें।
मोदी ने कहा कि वह पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों से बात कर रहे हैं, लेकिन उनका संदेश पूरे शिक्षा जगत के लिए है। शिक्षकों को किताबों और सिलेबस से आगे बढ़कर बच्चों की जिंदगी से जुड़ना होगा।
‘बचपन मरने नहीं देना चाहिए’
प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चों का बचपन मरने नहीं देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बचपन को बनाए रखने में शिक्षक की बड़ी भूमिका है। शिक्षक का काम यह भी है कि बच्चे के भीतर बचपन बना रहे।

