Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

PM मोदी ने 'नशा मुक्त युवा अभियान' किया शुरू, युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान

प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति में इस अभियान की डिजिटल माध्यम से शुरुआत की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए देश के युवाओं का मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहना आवश्यक है तथा इसके लिए उन्हें हर प्रकार के नशे से दूर रहना होगा। युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को समाप्त करने के उद्देश्य से शुरू किए गए 'नशा मुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प अभियान' की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल युवाओं के लिए ही नहीं, बल्कि उनके परिवारों, समाज और पूरे देश के लिए है।

प्रधानमंत्री ने बड़ी संख्या में युवाओं की उपस्थिति में इस अभियान की डिजिटल माध्यम से शुरुआत की। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने स्वयं को 'जेन-जी' का प्रतिनिधि बताया। यह अभियान ऐसे समय शुरू किया गया है, जब हाल ही में सार्वजनिक परीक्षा प्रणाली में सुधार की मांग को लेकर छात्रों के बड़े पैमाने पर प्रदर्शन दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में हुए थे। मोदी ने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि नशीले पदार्थों का सेवन ध्यान भटकाता है और आपको अपने सपनों से दूर कर देता है।

Advertisement

'जन भागीदारी' अभियान की शुरुआत हुई

उन्होंने कहा कि अगर कोई युवा नशे का आदी हो जाता है तो उसकी आकांक्षाएं प्रभावित होती हैं और उसका परिवार बिखर जाता है। नशीले पदार्थों की आपूर्ति कर भारत को नुकसान पहुंचाना दुश्मन देशों की आतंकवादी साजिश का हिस्सा है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और उन्हें अपने-अपने समुदायों में सकारात्मक सामाजिक परिवर्तन के दूत के रूप में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस अभियान के साथ ही 100 सप्ताह तक चलने वाले देशव्यापी 'जन भागीदारी' अभियान की शुरुआत भी हुई।

Advertisement

सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल होंगे

इसके तहत देशभर में हर रविवार विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, ताकि लोगों में जागरूकता बढ़े और नशा मुक्त समाज के निर्माण में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इन गतिविधियों में खेल प्रतियोगिताएं, 'वॉकाथॉन', ध्यान सत्र, सांस्कृतिक कार्यक्रम, जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक, विचार-विमर्श मंच, कला प्रतियोगिताएं तथा सामुदायिक सहभागिता कार्यक्रम शामिल होंगे। कार्यक्रम में खेल और युवा मामलों के केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि 'नशा मुक्त भारत अभियान' की शुरुआत 2020 में प्रधानमंत्री मोदी के 'नशा मुक्त भारत' के संकल्प के अनुरूप की गई थी।

Advertisement
×