Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM Modi Israel Visit : कांग्रेस का पीएम मोदी पर तंज, कहा- अमेरिका से युद्धविराम, इजराइल से दौरे की खबर

युद्धविराम की घोषणा अमेरिका ने की, मोदी के इजराइल दौरे के बारे में नेतन्याहू ने बताया: कांग्रेस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PM Modi Israel Visit : कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की घोषणा अमेरिका ने की थी और अब प्रधानमंत्री के इजराइल दौरे की तारीखों के बारे में बेंजामिन नेतन्याहू से जानकारी मिली है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 25 और 26 फरवरी को दो दिवसीय इजराइल दौरे पर रहेंगे। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने रविवार को संपन्न ''कॉन्फ्रेंस ऑफ प्रेसिडेंट्स ऑफ मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशंस'' को संबोधित करते हुए मोदी की यात्रा की घोषणा की।

Advertisement

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारत को ऑपरेशन सिन्दूर को रोकने की जानकारी सबसे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री मॉर्को रुबियो से मिली। भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बारे में भारत सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति से सुनता है।

Advertisement

जयराम रमेश ने कहा कि अब भारत ने उन नेतन्याहू से प्रधानमंत्री मोदी की इजराइल यात्रा की तारीखों के बारे में सुना है, जिन्होंने गाजा को मलबे और धूल में बदल दिया है और अब कब्जे वाले वेस्ट बैंक में अधिक फलस्तीनियों को बेदखल और विस्थापित कर रहे हैं।

Advertisement
×