Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Instagram पर 10 करोड़ फॉलोअर के साथ दुनिया के सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले नेता बने PM मोदी

Modi Instagram followers: प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Modi Instagram followers:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'इंस्टाग्राम' पर 10 करोड़ फॉलोअर हो गए हैं और इसके साथ ही इस सोशल मीडिया मंच पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह विश्व के पहले नेता बन गए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 2014 में इंस्टाग्राम से जुड़े थे और पिछले एक दशक में उनका अकाउंट वैश्विक नेताओं के बीच सबसे अधिक सक्रिय डिजिटल मंच में से एक बन गया है।

Advertisement

वैश्विक नेताओं में मोदी के 'इंस्टाग्राम' पर अब सबसे अधिक फॉलोअर हैं। सोशल मीडिया मंच पर उनके फॉलोअर की संख्या अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फॉलोअर से दोगुनी से भी अधिक है।

Advertisement

अधिकारियों ने बताया कि अगले पांच प्रमुख विश्व नेताओं के फॉलोअर की कुल संख्या भी मोदी के फॉलोअर की संख्या से कम है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 4.32 करोड़ फॉलोअर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

ट्रंप के बाद इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो के 1.5 करोड़ फॉलोअर हैं, जबकि ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डी सिल्वा के 1.44 करोड़ फॉलोअर हैं। इसके बाद तुर्किये के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन का स्थान आता है जिनके 1.16 करोड़ फॉलोअर हैं जबकि अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर मिलेई के 64 लाख फॉलोअर हैं।

अधिकारियों ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी की बेजोड़ वैश्विक पहुंच और दुनियाभर के युवाओं के बीच उनकी लोकप्रियता को रेखांकित करता है। भारत में भी फॉलोअर की संख्या के मामले में अंतर काफी बड़ा है, क्योंकि इंस्टाग्राम पर मोदी अन्य भारतीय नेताओं से काफी आगे हैं। उनके बाद दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं जिनके लगभग 1.61 करोड़ फॉलोअर हैं, उनके बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगभग 1.26 करोड़ फॉलोअर के साथ तीसरे स्थान पर हैं।

Advertisement
×