Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM मोदी सरकार के मुखिया के रूप में सबसे लंबे समय तक रहने वाले नेता बने, चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ा

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सरकार के मुखिया के रूप में (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) 8,931 दिन पूरे करते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख (हेड ऑफ गवर्नमेंट) रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। फोटो स्रोत PMO/PTI file
Advertisement

Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को सरकार के मुखिया के रूप में (मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री) 8,931 दिन पूरे करते हुए भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख (हेड ऑफ गवर्नमेंट) रहने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने सिक्कम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन कुमार चामलिंग के 8,930 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि मुख्यमंत्री के रूप में अभी भी चामलिंग नंबर वन पर ही हैं।

इस मौके पर प्रधानमंत्री के मंत्रिमंडल के सहयोगियों ने उनके इस सफर की सराहना की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब भारत में सबसे लंबे समय तक सरकार के प्रमुख रहने वाले नेता बन गए हैं। देश और जनता के प्रति उनका समर्पण उनकी पहचान है।”

Advertisement

Advertisement

उन्होंने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनकी प्रतिबद्धता से लेकर प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व तक, उनका जीवन निरंतर सेवा की यात्रा रहा है।

रक्षा मंत्री ने इसे एक ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए कहा, “सरकार के प्रमुख के रूप में 8,931 दिन पूरे करना ‘नेशन फर्स्ट’ शासन, ईमानदारी और हर नागरिक के प्रति समर्पण को दर्शाता है।”

Advertisement
×