Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Modi Meloni talks: रोम पहुंचे पीएम मोदी, मेलोनी संग डिनर और कोलोसियम दौरे पर हुई अहम बातचीत

Modi Meloni talks: प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत-इटली मित्रता को नई ऊंचाइयों तक ले जाने पर आज होगी विस्तृत चर्चा; भारतीय समुदाय के स्वागत पर जताया आभार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो स्रोत पीएम मोदी के एक्स अकाउंट से
Advertisement

Modi Meloni talks: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने इटली की राजधानी रोम पहुंचने के बाद वहां की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) से मुलाकात की।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि दोनों नेताओं के बीच डिनर के दौरान और ऐतिहासिक कोलोसियम के दौरे पर कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।

Advertisement

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी एक्स पोस्ट में कहा कि रोम पहुंचने के बाद उन्हें प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ डिनर करने और प्रतिष्ठित कोलोसियम देखने का अवसर मिला। इस दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि आज होने वाली औपचारिक वार्ता में भारत-इटली मित्रता को और मजबूत करने के उपायों पर बातचीत आगे बढ़ाई जाएगी।

पीएम मोदी ने इटली में भारतीय समुदाय द्वारा किए गए स्वागत के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इटली में बसे भारतीयों का भारत के प्रति गहरा लगाव और भारत-इटली संबंधों को मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता सराहनीय है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय प्रवासी दुनिया भर में देश का गौरव बढ़ा रहे हैं और उनकी उपलब्धियां भारत की वैश्विक पहचान को और मजबूत कर रही हैं।

Advertisement
×