Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

PM Assam Rally : कांग्रेस ने वोट बैंक के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी: मोदी

PM Assam Rally :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने शासनकाल में वोट हासिल करने के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी। कलियाबोर में जनसभा को संबोधित करते...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

PM Assam Rally :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने अपने शासनकाल में वोट हासिल करने के लिए असम की जमीन घुसपैठियों को सौंप दी। कलियाबोर में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान दशकों तक अवैध घुसपैठ बढ़ती रही और घुसपैठियों ने वनों, वन्यजीव गलियारों और पारंपरिक संस्थानों पर कब्जा किया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर असम की पहचान, संस्कृति और सुरक्षा की रक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि घुसपैठ जनसांख्यिकी संतुलन को बिगाड़ती है, युवाओं से रोजगार छीनती है और आदिवासी क्षेत्रों की जमीन पर अवैध कब्जा करती है, जो राज्य और देश दोनों के लिए गंभीर खतरा है।

Advertisement

मोदी ने कांग्रेस को नकारात्मक राजनीति का प्रतीक बताते हुए कहा कि देश भर में मतदाता सुशासन और विकास के लिए भाजपा पर भरोसा जता रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव परिणाम साफ संकेत देते हैं कि जनता विकास और विरासत दोनों के संरक्षण के पक्ष में है।

Advertisement

‘काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर’ परियोजना की आधारशिला रखी

प्रधानमंत्री ने काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान को असम की आत्मा बताते हुए कहा कि यह भारत की जैव विविधता का अनमोल धरोहर स्थल है। उन्होंने नगांव जिले में 6,957 करोड़ रुपये की ‘काजीरंगा एलिवेटेड कॉरिडोर’ परियोजना की आधारशिला रखी और दो ‘अमृत भारत’ ट्रेनों को डिजिटल माध्यम से हरी झंडी दिखाई।

मोदी ने कहा कि इस एलिवेटेड कॉरिडोर से वन्यजीवों का सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित होगा और ऊपरी असम तथा अरुणाचल प्रदेश के बीच कनेक्टिविटी बेहतर बनेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार के प्रयासों से 2025 में काजीरंगा में शिकार के कारण एक भी गैंडे की मौत नहीं हुई।

प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र और राज्यों में भाजपा सरकारों ने पूर्वोत्तर को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया है और असम में सड़क, रेल, हवाई और जलमार्ग कनेक्टिविटी में ऐतिहासिक सुधार हुआ है।

Advertisement
×