Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Petrol-Diesel Rate Hike : पंजाब CM मान का पीएम मोदी पर तंज, बोले- जनता से क्या-क्या बंद करवाओगे?

केंद्र अपनी विफलताओं के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगा: ईंधन के दाम में वृद्धि पर मान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Petrol-Diesel Rate Hike : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि को लेकर मंगलवार को केंद्र सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि अब वह अपनी विदेश और आर्थिक नीतियों की विफलता को छिपाने के लिए पश्चिम एशिया संघर्ष को जिम्मेदार ठहराएगी। केंद्र सरकार की ओर से बार-बार की जा रही मितव्ययिता की अपील पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि वैश्विक संकट से प्रभावित किसी भी अन्य देश ने अपने नागरिकों से पेट्रोल, डीजल, गैस या सोना खरीदना बंद करने के लिए नहीं कहा है।

उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी सरकार को भारत के ईंधन भंडार की वास्तविक स्थिति के बारे में देशवासियों को बताना चाहिए, न कि दहशत फैलानी चाहिए। केंद्र सरकार अर्थव्यवस्था की वास्तविक स्थिति लोगों से छिपाकर देश को अघोषित लॉकडाउन की ओर ले जा रही है। वे इसे कई गुना बढ़ा देंगे। असल में (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) मोदी जी अब हर चीज के लिए युद्ध को दोषी ठहराएंगे। वह कहेंगे कि युद्ध हो रहा है। केंद्र सरकार को देश की जनता को ईंधन और एलपीजी के भंडार की जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों के उस दावे पर भी सवाल उठाया, जिसमें कहा गया था कि ईंधन की कीमतों में कोई वृद्धि नहीं होगी।

Advertisement

सीएम मान ने कहा, ''कई राज्यों में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद अब वे देश को बचाने की बात करने लगे हैं। लेकिन चुनाव से पहले देश की स्थिति अच्छी थी। धीरे-धीरे वे हर चीज पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। वे कार मालिकों से वाहन का इस्तेमाल नहीं करने को कह रहे हैं, लोगों से दफ्तर न जाने और घर से काम करने, सोना नहीं खरीदने, समारोह आयोजित नहीं करने को कह रहे हैं। जिस नेतृत्व ने कभी भारत को विश्वगुरु बनाने का दावा किया था, उसी ने देश को ''विश्वचेला'' बना दिया है। प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं से आम जनता को कुछ खास फायदा नहीं हुआ, बल्कि मुट्ठी भर चहेते उद्योगपतियों को भरपूर लाभ मिला है, जो व्यापारिक सौदों के लिए उनके साथ विदेश जाते हैं।

Advertisement

प्रधानमंत्री मोदी की विदेश यात्राओं पर कटाक्ष करते हुए मान ने पूछा, ''जब वह विदेश जाते हैं, तो वहां क्या करते हैं? क्या उन्होंने कभी हमें इसकी जानकारी दी है? क्या उन्होंने पिछले 14 वर्षों में कभी कोई संवाददाता सम्मेलन किया है?'' ईरान में युद्ध हो रहा है। अमेरिका, इजराइल, फलस्तीन, लेबनान आपस में लड़ रहे हैं। लेकिन हमारे देश में प्रतिबंध क्यों लगाए गए हैं? नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश में ऐसे प्रतिबंध क्यों नहीं लगाए गए? केवल भारत में ही क्यों?'' मुख्यमंत्री ने लोगों को आगाह किया कि आने वाले दिनों में उन्हें और अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि ईंधन की कीमतों में लगातार वृद्धि होने की आशंका है।

Advertisement
×