Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Fuel Price Hike : पेट्रोल-डीजल 3 रुपए महंगा: चंडीगढ़ में पेट्रोल 97.24 तो डीजल 85.40 रुपए प्रति लीटर पहुंचा

दिल्ली-मुंबई समेत देश के सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों में भारी उछाल; ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से आम आदमी पर बढ़ेगा महंगाई का बोझ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Fuel Price Hike : आम आदमी को महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एकमुश्त 3 रुपए प्रति लीटर का इजाफा हो गया है। नई कीमतें लागू होने के बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अब पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपए प्रति लीटर हो गई है, जबकि डीजल 90.67 रुपए प्रति लीटर के भाव पर मिलेगा।

ट्राई सिटी और अन्य प्रमुख शहरों पर असर

तेल कंपनियों द्वारा की गई इस बढ़ोतरी का सीधा असर देश के सभी प्रमुख शहरों पर पड़ेगा। ट्राई सिटी के लोगों की जेब पर भी इसका बोझ बढ़ेगा। 3 रुपए की इस वृद्धि के बाद चंडीगढ़ में अब पेट्रोल 97.24 रुपए और डीजल 85.40 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Advertisement

इसके अलावा, जयपुर, मुंबई, भोपाल, कोलकाता, रायपुर और चेन्नई जैसे शहरों में भी तेल के दाम में बड़ा उछाल आया है। भोपाल में पेट्रोल पहले ही 106.52 रुपए था, जो अब 109.52 रुपए के करीब पहुंच गया है, वहीं मुंबई में यह आंकड़ा 106.50 रुपए को पार कर गया है। ट्रांसपोर्टेशन लागत बढ़ने से आने वाले दिनों में रोजमर्रा की जरूरी चीजों के भी महंगे होने की आशंका बढ़ गई है।

Advertisement

Advertisement
×