Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Petrol Price Hike: पेट्रोल अब हुआ 100 पार, अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार, मूल्य वृद्धि पर खड़गे ने सरकार पर किया वार

Petrol Price Hike: ईंधन कीमतों में 10 दिन में तीसरी बढ़ोतरी पर कांग्रेस अध्यक्ष का निशाना; अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत न देने का लगाया आरोप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मल्लिकार्जुन खड़गे की फाइल फोटो।
Advertisement

Petrol Price Hike:  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में एक बार फिर हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, पेट्रोल अब हुआ 100 पार, अबकी बार… जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार।

दरअसल, शनिवार को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई। पिछले 10 दिनों के भीतर यह तीसरी बार है जब ईंधन की कीमतें बढ़ाई गई हैं।

Advertisement

खड़गे ने अपने पोस्ट में आरोप लगाया कि पेट्रोल-डीजल पर रोजाना हजारों करोड़ रुपये का केंद्रीय कर वसूला जा रहा है, लेकिन सरकार आम जनता को राहत देने के बजाय बोझ बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम थीं, तब भी जनता को उसका लाभ नहीं दिया गया।

Advertisement

कांग्रेस अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चुनावों के दौरान सरकार जनता को भरोसा देती रही, लेकिन चुनाव खत्म होते ही पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ा दिए गए।

खड़गे ने यह भी दावा किया कि पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने के दौरान कई देशों ने अपनी जनता को राहत देने के लिए टैक्स और एक्साइज ड्यूटी में कटौती की। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि इटली, ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी जैसे देशों ने ईंधन पर कर घटाकर लोगों को राहत दी, जबकि भारत में लगातार कीमतें बढ़ रही हैं।

उन्होंने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि आखिर इस “लूट” का फायदा किसे पहुंच रहा है। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में नेतृत्व का संकट है और अब देश की जनता इस बात को समझ चुकी है।

ईंधन कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार को घेर रहा है। महंगाई और बढ़ती लागत को लेकर आम लोगों, ट्रांसपोर्ट सेक्टर और छोटे कारोबारियों पर असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है।

खड़गे ने लिखा....

पेट्रोल अब हुआ रुपये 100 पार,

अबकी बार…

जनता की कमाई पर किश्तों में लूटमार !

पेट्रोल-डीज़ल पर रोज़ाना 1000 करोड़ का केंद्रीय टैक्स लगाकर भाजपा का पेट नहीं भरा…

अंतर्राष्ट्रीय दाम जब कम थे तब जनता को फ़ायदा नहीं पहुँचाया, उन्हें जमकर लूटा।

जब Crisis आई तो, चुनाव में जुट गए,

और चुनाव बाद Sacrifice का उपदेश दिया

फिर 8 दिनों में 3 बार पेट्रोल-डीज़ल के दाम बढ़ाए

हमें बताया गया कि विदेशों के मुक़ाबले भारत में दाम सबसे कम हैं।

West Asia में जंग शुरू होने के बाद जब मोदी जी हम भारतीयों को “सब ठीक है” की घुट्टी पिला रहे थे तब बाकि देश अपनी-अपनी जनता को राहत पहुँचा रहे थे।

1. Italy ने ईंधन पर एक्साइज़ कटौती की, जिससे उनकी जनता को राहत मिली।

2. Australia ने एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती की, जिससे नागरिकों के लिए पेट्रोल की कीमतें लगभग 17  प्रति लीटर कम हो गईं।

3. Germany ने तेल पर टैक्स कम किया, जिससे ईंधन की कीमतें 17–19 प्रति लीटर कम हो गईं।

4. UK ने घरों को £100 की oil सहायता दी और ईंधन तथा बिजली पर टैक्स कम किए।

5. Ireland के €250 मिलियन के राहत पैकेज से पेट्रोल की कीमतें लगभग €0.15/लीटर और डीज़ल की कीमतें €0.20/लीटर कम हो गईं।

नरेंद्र मोदी जी बताइए,

इस लूट की किश्त किस-किस को जा रही है?

आप इतने Compromised क्यों है?

इस सरकार में Leadership Crisis असली है,

140 करोड़ भारतीय अब ये समझ गए हैं।

Advertisement
×