Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Sansad Satra 2026: राम मंदिर, पेपर लीक और एथेनॉल मुद्दे पर सरकार को घेरेगा विपक्ष, खड़गे बोले- हर सवाल का जवाब देना होगा

Sansad Satra 2026:  विपक्ष की रणनीति बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का सरकार पर हमला; संसद में राम मंदिर 'चढ़ावा', NEET, शिक्षा व्यवस्था और एथेनॉल मिश्रण जैसे मुद्दे उठाने का ऐलान

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बैठक के दौरान विपक्षी नेता। फोटो स्रोत कांग्रेस के एक्स अकाउंट से
Advertisement

Sansad Satra 2026: संसद के मानसून सत्र की शुरुआत के साथ ही विपक्ष ने केंद्र सरकार को कई अहम मुद्दों पर घेरने की रणनीति बना ली है। सोमवार को राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के संसद भवन स्थित कक्ष में हुई विपक्षी दलों की बैठक में तय किया गया कि राम मंदिर 'चढ़ावा', NEET और अन्य पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विदेश नीति और अन्य जनहित के मुद्दों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

बैठक में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेता जयराम रमेश, प्रमोद तिवारी, समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव, तृणमूल कांग्रेस के सौगत रॉय और सागरिका घोष, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के संजय राउत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) की सुप्रिया सुले सहित कई विपक्षी नेताओं ने हिस्सा लिया। हालांकि, द्रमुक (DMK) इस बैठक में शामिल नहीं हुई।

Advertisement

खड़गे का मोदी सरकार पर सीधा हमला

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि संसद के मानसून सत्र में कांग्रेस और पूरा विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर मोदी सरकार से हर सवाल का जवाब मांगेगा।

Advertisement

खड़गे ने कहा कि राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी और श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़े मामले की स्वतंत्र जांच कराई जानी चाहिए और मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे का पूरा हिसाब सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि 2014 से अब तक 152 पेपर लीक हुए हैं और 25 छात्रों की जान गई है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने की मांग भी दोहराई।

इसके अलावा खड़गे ने एथेनॉल मिश्रित ईंधन का मुद्दा उठाते हुए आरोप लगाया कि सरकार ने करोड़ों वाहन मालिकों पर इसे जबरन थोपा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार इसे "एक्सपेरिमेंट" बता रही है, तो जनता पर ऐसे प्रयोग क्यों किए जा रहे हैं।

इन मुद्दों पर भी सरकार से जवाब मांगेगा विपक्ष

सूत्रों के अनुसार, विपक्ष संसद में राम मंदिर से जुड़े मामले, परीक्षा प्रणाली में कथित अनियमितताओं, निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली, विदेश नीति और सरकार द्वारा लाए जाने वाले विधेयकों पर भी विस्तृत चर्चा की मांग करेगा।

खड़गे ने अपने संदेश में कहा कि "साझा विपक्ष हर मुद्दे पर सरकार से जवाबदेही मांगेगा। जनता के हक, जनता की आवाज़ और जनता के विश्वास की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ी जाएगी।"

(फोटो स्रोत कांग्रेस के एक्स अकाउंट से)

Advertisement
×