Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Parliament Session : संसद में भावुक हुए रवि किशन, कहा- पत्नी के पैर छूता हूं, तभी बनी पहचान

मैं अपनी पत्नी के पैर छूता हूं, विपक्षी नेताओं को भी छूना चाहिए : रवि किशन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Parliament Session : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद और अभिनेता रवि किशन ने शुक्रवार को लोकसभा में कहा कि वह अपनी पत्नी के पैर छूते हैं क्योंकि संघर्ष के दिनों में वह उनके साथ खड़ी रहीं।

गोरखपुर से लोकसभा सदस्य ने महिला आरक्षण और परिसीमन से संबंधित विधेयकों पर चर्चा में भाग लेते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं को भी अपनी पत्नियों के पैर छूने चाहिए और यदि वे ऐसा करेंगे तभी 'रवि किशन' बनेंगे और दुनिया उन्हें जानेगी।

Advertisement

उन्होंने कहा कि मुझे लाखों वोट मिलता है। उसमें एक-डेढ़ लाख मेरी धर्मपत्नी लाती हैं। मैं उनके पैर छूता हूं...पैर क्यों नहीं छूना चाहिए। जब मैं सिनेमा में संघर्ष कर रहा था तो उन्होंने गरीबी में मेरा साथ दिया।

Advertisement

मैं उनके पैर क्यों नहीं छूऊंगा? मेरी पत्नी पैर नहीं छूने देती हैं, लेकिन जब वह गहरी नींद में होती हैं तब मैं पैर छूता हूं। विरोधियों को भी छूना चाहिए। तभी वे रवि किशन बनेंगे और दुनिया जानेगी।''

Advertisement
×