Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Parliament Session : बिरला के बयान पर प्रियंका ने दी सफाई, कहा- यह पूरी तरह झूठ और बकवास बात है

प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं और उनसे यह सब बुलवा रहे हैं : बिरला के बयान पर प्रियंका

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Parliament Session : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ अप्रत्याशित घटना को अंजाम देने की विपक्षी सदस्यों की योजना संबंधी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के दावे को पूरी तरह झूठ और बकवास करार दिया और दावा किया कि ''प्रधानमंत्री अब स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं।'' प्रियंका ने यह आरोप भी लगाया कि जब प्रधानमंत्री सदन में आने की हिम्मत नहीं कर पाए तो लोकसभा अध्यक्ष से झूठ बुलवा रहे हैं।

प्रियंका गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ''यह पूरी तरह झूठ है...इस बात का कोई सवाल ही नहीं है कि प्रधानमंत्री के साथ ऐसा कुछ करने की योजना थी।'' उन्होंने दावा किया, ''प्रधानमंत्री लोकसभा अध्यक्ष के पीछे छिप रहे हैं और उनसे यह सब बुलवा रहे हैं। प्रधानमंत्री के पास सदन में आने की हिम्मत नहीं थी। वह सदन में इसलिए नहीं आए क्योंकि तीन महिला सांसद उनकी सीट के सामने खड़ी थीं, यह किस तरह की बकवास है।''

Advertisement

इससे पहले लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सदन में कहा कि कल सदन में कांग्रेस के कई नेता सदन के नेता के आसन के पास पहुंचकर किसी अप्रत्याशित घटना को अंजाम देना चाहते थे, इसलिए उनके अनुरोध पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सदन में नहीं आए।

Advertisement

बिरला ने यह भी कहा कि बुधवार को विपक्ष के कुछ सदस्यों ने उनके चैंबर में आकर जिस तरह का व्यवहार किया, वैसा लोकसभा की शुरुआत से लेकर आज तक कभी नहीं हुआ और यह दृश्य एक 'काले धब्बे' की तरह था। उन्होंने यह भी कहा, ''कल की घटना देश ने देखी है कि किस तरह महिला सदस्य वहां (प्रधानमंत्री के बैठने के स्थान) तक पहुंची हैं। यह किसी तरह उचित नहीं था।''

Advertisement
×